ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती को आई एक्टर की याद शेयर किया रोमांटिक वीडियो

बाॅलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी दुनिया में कदम रखकर, अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता। लेकिन सुशांत ने अपनी मेहनत के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया था। सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं। उनके फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं कि वे नहीं रहे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी डेथ मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। सुशांत का परिवार और उनके फैंस सोशल मीडिया पर आज भी न्याय की मांग करते हैं।

बहन श्वेता ने किया सुशांत को याद

आज सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी है। उनके निधन को आज 3 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सुशांत की बहन कीर्ति ने अपने भाई को याद किया है। कीर्ति ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई की डेथ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने बच्चों के साथ सुशांत की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे। सुशांत दोनों बच्चों के साथ लेटकर पोज दे रहे हैं। सुशांत पूरे मस्ती वाले मूड में नजर आ रहे हैं।

खास फोटोज के साथ खास कैप्शन

श्वेता ने इस फोटो को शेयर करने के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘लव यू भाई, आपकी इंटेलिजेंस को सलाम। मुझे हर पल तुम्हारी याद आती है, लेकिन मुझे पता है कि तुम अब मेरा हिस्सा हो…तुम मेरी सांसों की तरह अभिन्न हो गए हो। उनके द्वारा सुझाए गए कुछ नुक्कड़ों को शेयर कर रही हूं। जैसे रहना चाहता है उसे वैसे रहने दो। हैशटैग सुशांत इज अलाइव।’ इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘विश्वास नहीं हो रहा तीन साल हो चुके हैं।’ वहीं एक और ने लिखा ‘सुशांत अभी भी हमारे साथ हैं, बेस्ट एक्टर।’

रिया ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया, सुशांत संग रोमांटिक अंदाज में बैठे नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया और सुशांत एक बड़े से पत्थर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिया ने सुशांत को पीछे से हग किया हुआ है। इस दौरान दोनों काफी कोजी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही रिया ने रेड हार्ट बनाया है।

Related Articles

Back to top button