ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

राहुल गांधी के US दौरे के बीच व्हाइट हाउस का बड़ा बयान जिसे भी शक है दिल्ली जाकर देख ले भारत का लोकतंत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका यात्रा (US Visit) पर हैं और अपने हर कार्यक्रम में कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खतरे (Democracy in India) में है, क्योंकि मोदी सरकार (Modi Govt) के राज में संवैधानिक संस्थाओं पर RSS ने कब्जा कर लिया है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने बड़ा बयान जारी किया है।

भारत में लोकतंत्र पर व्हाइट हाउस का बयान

अमेरिका में राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जिसे भी लोकतंत्र देखना है, वह दिल्ली जाकर देख सकता है।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह रुक स्पष्ट किया।

इसके साथ ही भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर जताई जा रही ‘चिंताओं’ को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है।

अमेरिका का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं। कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी के लिए अमेरिका की यह दो टुक तगड़ा झटका है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

अमेरिका यात्रा पर राहुल गांधी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया थी। राहुल ने कहा था, भारत में चुनौती यह है कि हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला हो रहा है। हमारे संस्थानों, हमारे न्याय तंत्र, हमारी मीडिया पर व्यापक हमले हो रहे हैं और भारत के विचार की रक्षा करना आपकी व हमारी जिम्मेदारी है।

भारत का केंद्र हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र है। आधुनिक भारत हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र के बिना कायम नहीं रह सकता। राहुल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति खालिस्तान का झंडा लेकर खड़ा हो गया।

Related Articles

Back to top button