ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चेंबर सफाई करने उतरे दो निगम कर्मचारियों की मौत

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया. चेंबर की सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। चेंबर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हुई है। मरने वालों में विक्रम ओर विक्रम शामिल है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। उर्जा मंत्री ने 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 16 के रेशम मील का है, जहां निगम के कर्मचारी सीवर की सफाई करने उतरे थे। आधुनिक मशीनों के दौर में भी कर्मचारियों से सफाई करवाया जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों को जान गवानी पड़ रही है। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

मृतक कर्मचारियों के परिवार ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मौत के बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन की टीम भी अस्पताल पहुंचे। जहां से शव को पीएम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और दोनों मृतकों के परिजन को नगर निगम में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. इस आश्वासन के बाद परिजन माने और मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button