ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सासंद रंजीत रंजन बोलीं छत्तीसगढ़ में दोबारा बन रही कांग्रेस की सरकार 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

भिलाई। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन भिलाई के दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने यहां सांसद निधि से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने पेवर ब्लाक लगाने और सीसी रोड के निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान सांसद रंजीत रंजन ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बन रही है। तब यहां लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसको शामिल भी किया जाएगा।

राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा कि राजस्थान में गृहणियों को कांग्रेस 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए भी घोषणा कर दी है कि वहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वहां भी 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं रहेगा। यहां कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी तो यहां भी यह योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जो कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा, उसमें इसे शामिल किया जाएगा।

ईडी का जवाब कानूनी तरीके से देंगे

राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से केंद्र में बनी है वो ईडी की कार्रवाई के जरिए राजनीति कर रही है। ईडी की कार्रवाई में 95 प्रतिशत कांग्रेस के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई क्यों नही की जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी की कार्रवाई करवा रही है तो कांग्रेस भी उसका जवाब कानूनी तरीके से ही देगी।

जल्द तय होगा पीएम का उम्मीदवार

आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन से नीतिश कुमार को प्रधानमंत्री बनाए जाने के सवाल पर रंजीत रंजन ने कहा कि 23 तारीख को पूरे विपक्ष की एक बैठक पटना में हो रही है। वहां लगभग 19 पार्टियां भाग ले रही हैं। नितीश कुमार भी हमारे एलायंस में है। हम लोग पूरे विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। बहुत जल्द आप लोगों को पता चल जाएगा कि यूपीए का प्रधानमंत्री का प्रत्याशी कौन होगा।

छत्तीसगढ़ में कितनी विधानसभा सीट नहीं दे पाईं जवाब

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन से जब पूछा गया कि छत्तीसगढ़ में कितनी विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में उनके कितने विधायक हैं और इस चुनाव में कितनी सीट कांग्रेस को मिलेंगी। इसका जवाब वो नहीं दे पाईं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 93 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के 72 विधायक हैं। जब वो आंकड़े गलत बोल गईं तो उन्होंने कहा कि उन्हें आंकड़ों में नहीं जाना। आने वाले चुनाव में कांग्रेस इसी तरह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button