ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश मेंं 30 जून तक हो सकेंगे ट्रांसफर, 12वीं में टाप करने वाले 9 हजार विद्याथियों को मिलेगी स्कूटी, केबिनेट का निर्णय ।

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में जिले के अंदर के स्थानांतरण 15 से 30 जून तक किए जाने का निर्णय लिया गया. हायर सेकंडरी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया, बहनों को स्कूटी प्रदान की जाएगी. 9000 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी. इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई. शिवराज कैबिनेट द्वारा सहकारी नीति 2023 का अनुमोदन किया गया. इसमें नए क्षेत्रों में सहकारी समितियां गठित कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है. साथ ही सहकारी समितियों के चुनाव समय पर हो इसके लिए प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा. वर्तमान में सहकारी समितियों के सशक्तीकरण के लिए निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा जिलों में कोर ग्रुप बनाए जाएंगे जो निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे. बैठक में नवीन हवाई पट्टी निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. सिंगरौली में निजी जनभागीदारी से नवीन हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा. कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य पंचायतें करेंगी. अभी यह कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के माध्यम से कराया जाता था. इसके साथ ही पंचायतों को दो-दो नए काम करने की स्वतंत्रता भी देने का निर्णय लिया गया है. अधूरे काम पूरा करने को पंचायतों द्वारा प्राथमिकता दी जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा. हैंडपंप मैकेनिकों को अब प्रति हैंडपंप 75 रुपये के स्थान पर सौ रुपये मानदेय मिलेगा. इसके लिए अधिकतम सीमा 120 हैंडपंप रहेगी. बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई कि नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर जलाशय पर 600 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर पर योजना से उत्पादित बिजली शासन द्वारा खरीदी जाएगी. इसके भुगतान की गारंटी परियोजना विकास को राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button