मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में किसानों का ऋण हुआ माफ किसानों को मिले ऋण माफी प्रमाण पत्र।
मुरैना: मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 एवं प्रधानमंत्री मंत्री फसल बीमा योजना के कार्यक्रम सबलगढ़ में सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं सबलगढ़, टेंटरा,जाबरोल, मांगरोल, किशोर गढ़, राजा का तोर, रामपुर कला, कुल्होली,झुण्डपुरा पर श्रीमान कलेक्टर महोदय एवंअनु विभागीय अधिकारी सबलगढ़ मेघा तिवारी के मार्गदर्शन एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी सबलगढ़ बी एल एस सैंमिल, शाखा प्रबंधक सबलगढ़ एन एस तोमर की देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किये गए जिसमें पात्र कृषकों को उपस्थित अतिथियों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री महोदय के राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।



