ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
देश

कांग्रेस जिला महामंत्री बोले-दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को धराशायी कर दिया मिला नोटिस

मुरैना। मुरैना में कांग्रेस के जिला महामंत्री विभूति छाबई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने से कांग्रेस की अंतर्कलह उजागर हो गई।

वीडियो में वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए अभद्र बातें करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को चौपट कर दिया, उसके खानदान में कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।

वीडियो सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष मधुरा सिंह तोमर ने 24 घंटे में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चार दिन पहले ही कार्यकारिणी गठित की है, जिसमें विभूति छाबई को महामंत्री बनाया है। इन्हीं विभूति छाबई का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें वह ठहाके लगाते हुए कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को धराशायी किया है। उसने हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया।

वीडियो में वे कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने सीनियर नेताओं को दरकिनार करके अपने बेटे को मंत्री बनवाया। जयवर्धन सिंह से अच्छा तो हमारे ऐंदल सिंह कंषाना (कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए) का बेटा राहुल है, तब तो राहुल कंषाना को मुख्यमंत्री बनवाओ, गुर्जर समाज के वोट भी ज्यादा हैं।

वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि वह न बीजेपी में जाएंगे न बसपा में जाएंगे, कांग्रेस में रहेंगे। कमल नाथ के लिए काम करेंगे, क्योंकि कांग्रेस से नहीं दिग्विजय सिंह और उनके खेमे से नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button