ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

श्रीगुरु सिंघ सभा के चुनाव में इस बार तीन पैनल होंगी आमने-सामने

इंदौर। दस साल बाद हो रहे श्रीगुरु सिंघ सभा के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को अकाल तख्त साहिब अमृतसर द्वारा नियुक्त की गई चुनाव कमेटी ने गुरुद्वारा इमली साहिब में तीन पैनलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता फार्म वितरण पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सदस्यता फार्म 15 जुलाई तक जमा किए जाएंगे, जबकि प्रत्याशी 25 जुलाई को नामांकन फार्म जमा करेंगे। नाम वापस लेने की तारीख 28 जुलाई तय की गई है। इसके बाद अध्यक्ष, सचिव और 17 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव 13 अगस्त को होंगे।

श्रीगुरु सिंघ सभा के सचिव जसबीरसिंह गांधी ने बताया कि अकाल तख्त साहिब अमृतसर के आदेशनुसार चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सदस्यता फार्म भरने की पात्रता सिख केशधारी पुरुष और महिलाएं, जिनकी 18 वर्ष से अधिक की उम्र हो, उन्हें रहेगी। गलत जानकारी देने पर फार्म रद कर दिया जाएगा। सदस्यता फार्म गुरुद्वारों को दिए जा रहे हैं। इन्हें भरकर देने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के गुरुद्वारे की रहेगी। इच्छुक संगत अपना आधार कार्ड दिखाकर गुरुद्वारा इमली साहिब से फार्म प्राप्त कर सकती है। सदस्यता फार्म की सूची व चुनाव प्रक्रिया के लिए कमेटी बनाई गई है, वह सर्वसम्मिति से निर्णय लेगी। बैठक अकाल तख्त साहिब के प्रतिनिधि परमपाल ने ली।

इस बार खंडा, फतेह और खालसा पैनल

अब तक श्रीगुरु सिंघ सभा के चुनाव में खंडा और खालसा पैनल के बीच सीधा मुकाबला होता आ रहा है। हालांकि, इस बार तीन पैनल के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। खंडा और खालसा पैनल के अतिरिक्त मोनू भाटिया के समर्थकों ने फतेह पैनल तले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इन्होंने प्रधान और सचिव के नामों की घोषणा भी की है। खंडा और खालसा पैनल ने अभी अपने प्रधान और सचिव के नामों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, चुनाव को लेकर गहमा-गहमी का माहौल है। एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button