ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग प्रेमिका और दो प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में नाबालिग प्रेमिका और दो प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। इसके बाद नाबालिग प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। जब नाबालिग प्रेमिका के एक और प्रेमी को इस बात की जानकारी लगी तो उसने भी फांसी लगा ली।

जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग किशोरी दूसरे ग्राम के युवक से प्रेम करती थी। युवक के नाम का गोदना भी उसने हाथों में गुदवाया था। घरवालों से अपनी शादी उसी प्रेमी से करने की बात करती थी। घर वाले बालिग होने पर शादी करने का आश्वासन दे चुके थे। इसी बीच एक माह पहले युवक ने आत्महत्या कर ली। तभी से नाबालिग भी घर पर गुमशुम बैठी रहती थी।

नाबालिग बीते आठ जून की शाम घर से तैयार होकर बाहर निकली और काफी देर तक घर पर नहीं लौटी। स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला की उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगा ली है।इसके ठीक एक दिन बाद नाबालिग के दूसरे प्रेमी ने भी फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी।

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग से यह युवक भी प्रेम करता था और उसकी मौत के बाद दुखी होकर इसने भी मौत को गले लगा लिया।

Related Articles

Back to top button