ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

लिव-इन पार्टनर को अपना चाचा बताती थी सरस्वती

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में हुए लिव-इन पार्टनर हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सरस्वती वैद्य की हत्या के आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया था कि वो एचआईवी पॉजिटिव है। मनोज ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है, बल्कि उसने तीन जून को ही खुदकुशी कर ली थी। पुलिस आरोपी मनोज से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 56 वर्षीय मनोज साने पर अपनी लिव-इन पार्टनर 36 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या का आरोप है। दोनों पिछले कुछ सालों से मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फ्लैट में घुसी तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

मनोज साने ने सरस्वती की लाश के कई टुकड़े किए हुए थे। लाश को वो ठिकाने नहीं लगा पाया तो उसने इन्हें कुकर में उबाल दिया। इसके बाद मिक्सी में पीसा। पुलिस ने घर के बर्तनों में सरस्वती की लाश के अलग-अलग हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के बीच अहम जानकारी हाथ लगी है।

सरस्वती की दोस्त का बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती अनाथ थी और वो अनाथालय में रहती थी। सरस्वती की अनाथालय की दोस्त ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। सरस्वती की दोस्त ने बताया कि उसने हमें बताया था कि वो अपने चाचा के साथ रहती है।

सरस्वती ने कहा था- चाचा के साथ रहती हूं

सरस्वती की दोस्त भी इस हत्याकांड के बाद हैरान है। उसकी दोस्त ने बताया, ‘सरस्वती ने कहा था कि वो मुंबई में एक फ्लैट में रहती है। उसके साथ उसका चाचा भी साथ रहता है।’

सरस्वती ने खुदकुशी की: मनोज साने

इससे पहले, मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की, बल्कि सरस्वती ने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। सरस्वती की मौत के बाद वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। मनोज ने पुलिस को ये भी बताया है कि वह एचआईवी+ है।

Related Articles

Back to top button