ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त 22 पर की गई कार्रवाई

बिलासपुर। देर रात पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर चेक पाइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान पुलिन 22 वाहन जब्त किए गए। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन सवारी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 122 लोगों से जुर्माना वसूला गया।

एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने लगातार औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की रात गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा, गुरुनानक चौक, गुंबर चौक में चेक पाइंट लगाया गया। सभी जगहों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों का ब्रिथ एनालाइजर से जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा तीन सवारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के मामलों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देर रात सड़कों पर भरते हैं फर्राटा

एएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को ट्रैफिक कम होने के कारण लोग शराब पीकर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसके कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। साथ ही दूसरों लोगों की जान जोखिम में रहती है। इसे रोकने लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर मामले को न्यायालय में पेश किया जाता है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button