ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रेखा और डिंपल कपाड़िया के साथ काम कर चुके इस मशहूर एक्टर का निधन कैंसर से थे पीड़ित

फिल्म इंडस्ट्री से फिर एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। फिल्म और टीवी के जाने-माने एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। मंगल ढिल्लों पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। करीब एक महीने से वे अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मंगल ढिल्लों ने कई हिट सीरियल्स और टीवी शोज में काम किया है। जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगल ने 11 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगल की डेथ की जानकारी एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

यशपाल शर्मा ने शेयर की जानकारी

पंजाब के फरीदकोट जिले के जटाना गांव में जन्मे मंगल ढिल्लों कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में एक महीने से इलाज चल रहा था। उनका पूरा नाम मंगल सिंह ढिल्लों था। मंगल ढिल्लों पंजाब के एक सिख परिवार में जन्मे थे। मंगल उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने के बाद दिल्ली के थिएटर से जुड़े रहते थे। उन्होंने पंजाब में थिएटर डिपार्टमेंट ज्वाॅइन कर पोस्ट ग्रेजुएशन किया। मंगल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गए थे। इसके साथ ही वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए।

पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर

मंगल ढिल्लों की एमडी एंड कंपनी थी, जिसके बैनर तले पंजाबी फिल्में बनाई जाती थी। मंगल ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने टेलीविजन के किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद और नूरजहां जैसे सीरियल्स में काम किया था। बुनियाद शो से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। टेलीविजन के बाद मंगल फिल्मों में आए। बॉलीवुड में मंगल ने रेखा और डिंपल कपाड़िया जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम किया था। उन्होंने खून भरी मांग, दयावान, जख्मी औरत, प्यार का देवता और दलाला जैसी हिट फिल्में की हैं।

Related Articles

Back to top button