ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रिलीज हुआ एनिमल का प्री टीजर अब तक के सबसे खूंखार अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स ने अब इसका प्री टीजर रिलीज कर दिया है। वीकेंड पर रिलीज किए गए इस प्री टीजर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस छोटे से टीजर दो देख दर्शक काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल इसमें रणबीर कपूर काफी खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे एक झुंड के साथ लड़ाई करते दिख रहे हैं।

खूंखार अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

रणबीर टीजर में उन नकाबपोशों को बुरी तरह से मारते दिख रहे हैं। इस क्लिप में दिखाई गई सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है। इससे पता चलता है कि फिल्म शानदार होने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए इस टीजर पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी होंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी। 50 सेकेंड के इस प्री टीजर वीडियो में रणबीर कपूर लंबे बाल, घनी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

रिलीज हुए इस टीजर पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। रणबीर कपूर का ऐसा अवतार देख फैंस अब फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वे अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके पहले उन्होंने कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। कबीर सिंह के बाद ये उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

 

Related Articles

Back to top button