ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देवकीनंदन चौक से गोलबाजार तक चला अभियान दी गई अंतिम चेतावनी

 बिलासपुर। शहर की यातायात व्यवस्था दुस्र्स्त करने फिर से नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। शनिवार को देवकीनंदन चौक से गोलबाजार होते हुए मानसरोवर चौक से होते हुए शनिचरी बाजार तक कार्यवाही की गई। वही के पुराना बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक भी कार्यवाही की गई। इस दौरान सड़क पर अवैध पार्कंिग के खिलाफ कार्यवाही की गई। साथ ही दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की चेतावनी दी गई है।

बीते कुछ दिनों से नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी दस्ता की कार्यवाही बंद थी। वही शनिवार की सुबह से दस्ता फिर से सक्रिय हो गया। इसी के तहत अतिक्रमण टीम ने देवकीनंदन चौक से कार्यवाही को शुरू की गई और सड़क पर दुकान लगाने वालों को सामान जब्त करना शुरू की गया। जिससे दुकानदार सकते में आ गए। इसके बाद देवकीनंदन चौक से संतोष भवन चौक होते हुए सिम्स चौक, सदर बाजार, गोल बाजार होते हुए सिटी कोतवाली चौक, शनिचरी बाजार तक फुटपाथ और सड़क पर लगे दुकान के सामान जब्त किया गया। जिससे एक बार फिर दुकानदारो में हड़कंप मच गया। ज्यादातर तो टीम के पहुचने के पहले ही दुकान समेट कर चले गए। वही जिनकी दुकानें सजी रही उनका दुकान बंद कराते हुए सामानों को जब्त किया गया। इस तरह पूरे दिनभर गोलबाजार होते हुए मानसरोवर चौक तक ताबड़तोड़ कारवाही की। साथ ही देवकीनंदन चौक से गोलबाजार तक दुकानों द्वारा सड़को पर गाड़े गए अवैध बोर्ड को भी उखाड़ कर जब्त किया गया है।

इन सड़कों पर भी चली कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश के बाद निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता और पुलिस टीम लगातार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं। टीम ने शहर के अन्य सड़को के तहत पुराना बस स्टैंड चौक, तारबाहर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग के साथ ही सरकंडा मुख्य मार्ग में भी कार्रवाई की। जिन्हें पहले से समझाइश दी गई थी कि वे अपने ठेला व गुमटी सड़क के दायरे से हटा लें, लेकिन समझाइश पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया, ऐसे में इन दुकानदारों के सामानों व ठेला को जब्त कर लिया गया है। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने साफ किया है कि आगे भी कार्रवाई चलते रहेगी। सड़क को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button