ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

लक्ष्मी-नारायण को प्रिय हैं ये राशियां बिना मांगे से मिल जाता है बहुत कुछ

 भगवान विष्णु संसार के पालनहार हैं। इनकी कृपा से मनुष्य जीवन की हर समस्या को दूर कर सकता है। भगवान विष्णु हर भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन कुछ राशियों पर उनकी असीम कृपा होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसर कुछ ऐसी राशियां हैं। जिनपर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। जीवन में हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। सभी भौतिक सुखों का आनंद लेना चाहता है। इसके लिए लोग मेहनत भी करते हैं। कुछ जातक बिना अधिक मेहनत किए आसानी से पैसा कमा लेते हैं। कुछ लोगों को जीवन भर मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगती। ज्योतिष शास्त्र में 5 राशियों का वर्णन किया गया है। जिन पर सदैव लक्ष्मी-नारायण की करुणा बनी रहती है।

वृष राशि

वृष राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। जगत के स्वामी की कृपा से इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के कारण हर बाधा को पार कर जाते हैं। उन्हें बहुत सम्मान भी मिलता है।

सिंह राशि

सिंह राशिवालों पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा होती है। इस राशि के जातक संकट के समय घबराते नहीं हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के जातक होशियार होते हैं। अपने दम पर हर लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन की सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशिवालों को भगवान विष्णु की कृपा से लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। ये अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि के जातक बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली माने जाते हैं।

तुला राशि

तुला राशि भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। अगर आप गुरुवार के दिन व्रत और पूजा करते हैं तो आपके गुरु का दोष भी दूर होगा और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि को सभी राशियों में सबसे भाग्यशाली माना जाता है। भाग्य हमेशा मीन राशि वालों का साथ देता है इसलिए ये हर काम में सफल होते हैं। यह राशि लक्ष्मी जी की प्रिय राशियों में से एक है। इसलिए इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button