ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया शंका पर ग्रामीण की कर दी पिटाई

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करहीकछार में अवैध रेत घाट चल रहा है। इसकी शिकायत पर तहसीलदार ने रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इस पर रेत घाट चलाने वाले अपने बेटों के साथ मिलकर ग्रामीण पर टंगिया से हमला कर मारपीट की। मारपीट से घायल ग्रामीण ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम करही कछार में रहने वाले कलित राम पटेल चाय नाश्ता की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव का यासीन खान गांव में अवैध रेत घाट चलाता है। बीते दिनों उसके रेत से भरे ट्रैक्टर को तहसीलदार ने पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर उसने गुरुवार की सुबह आठ बजे मोबाइल पर काल करके रेत घाट के संबंध में बात करने बुलाया। इस पर कलित ने रात को बात करने की बात कही।

रात को दुकान बंद करने के बाद वे अपने साथी राजाराम पटेल को लेकर रेत घाट रतखंडी पहुंचे। वहां पर पहले से सुरेश पटेल, निरतू पटेल मौजूद थे। वहां पर पहुंचते ही यासीन ने ट्रैक्टर को पकड़वाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसका विराेध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने बेटों सरफराज, शहनवाज और शहबाज को बुलवा लिया।

इसके बाद उसने बेटे के लाए टंगिया को लेकर कलित पर हमला कर दिया। हमले में कलित के चेहरे में चोट आई। इसके साथ ही उसके तीनों बेटों ने भी मारपीट की। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button