ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सप्ताहिक बाज़ार से घर लौट रही बोलेरो पलटी वाहन मालिक सहित दो लोगों की हुई मौत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत हड़मामुंडा गांव के नजदीक एक बोलेरो वाहन नकुलनार सप्ताहिक बाज़ार से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गयी। इस घटना में वाहन मालिक सुखराम सहित दो लोगों की वाहन के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इधर कुआकोंडा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय पटेल ने मौके पर जवानों का एक दल भेजकर दुर्घनाग्रस्त वाहन और मृतकों के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए कुआकोंडा अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गये हैं।

जिले के हड़मामुंडा क्षेत्र में बोलेरो पलटने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। दोनों मृतक हड़मामुंडा गांव के निवासी हैं। ग्रामीण नकुलनार साप्ताहिक बाजार से अपने गांव हड़मामुंडा गांव लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खेत मे पलट गई जिसमें दब कर सुखराम मंडावी व लच्छिन ओयाम की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में तादात से ज्यादा यात्री बैठे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंच कुआकोंडा पुलिस के द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया जांच की जा रही है।

गांव में गमगीन का माहौल

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इस घटना में दूसरे मृतक का नाम लच्छिन है। वह भी हड़मामुंडा गांव का रहने वाला है। एक ही गांव से दो लोगों की मौत के बाद से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। क्योंकि मृतक सुखराम वाहन मालिक के साथ-साथ गांव का कोटवार भी है।

Related Articles

Back to top button