ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

CM Yogi ने गन्ना किसानों को किया सम्मानित, बोले- ‘हमने किसानों के जीवन में लाया बदलाव, कई गुना बढ़ी है आमदनी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश की 20 सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया और गन्ना विकास के अंतर्गत राज्य गन्ना उत्पादन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरण किए और किसानों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, छ वर्षो मे गन्ना विभाग की अनेक उपलब्धियां हैं। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक प्रदेश है। हम जब सत्ता मे आये तो 2010 से 17 तक गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान बकाया थे, आज चीनी मिले लगातार गन्ना मूल्य भुगतान कर रही है और लगातार चीनी मिलो का संचालन हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि, चौधरी चरण सिंह जी के नाम पर सरकारें राजनीति करती रही, लेकिन उनके नाम पर चीनी मिल की स्थापना हमने की।मुंडेरवा चीनी मिल के लिए कभी गोलियां चली थी, आज हमने मुंडेरवा चीनी मिल स्थापित की। हमारे प्रयास से अगर जीवन मे बदलाव आता है तो हम वो कर रहे है। किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ी है, केंद्र राज्य की योजनाओ का लाभ किसानो को मिल रहा है, खेती अब नुकसान का व्यवसाय नहीं है। उन्होंने कहा कि, किसान अब सह फसली के माध्यम से अलग मुनाफा कमा रहे है, उत्तरप्रदेश की धरती उपजाऊ धरती है। किसानों के विकास में अब कोई बैरियर नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि, तकनीकी के उपयोग से आज आगे बढ़ सकते है, आज की जरूरत तकनीकी है। आज किसान मोबाइल पर पर्ची दिखाता है, कोई घटतौली नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज हमने 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि के सिंचाई की व्यवस्था की है। कई चीनी मिले टीश्यू कल्चर को प्रोत्साहित कर रही है। अच्छे बीज़ से उत्पादन बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि, जहां किसानों ने अपना 100 फीसदी दिया, उनकी आय बढ़ी है। अधिक आमदनी के लिए हम को सह फसली का लाभ लेना होगा। हम को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा, धरती माता की सेहत के साथ ही हम आगे बढ़ सकते है। प्राकृतिक खेती आने वाले समय की सबसे बड़ी जरूरत है, चरण बद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा। धरती माता की सेहत के साथ ही समाज और देश की सेहत सुधरेगी। सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है।

Related Articles

Back to top button