ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

एस्मा लगाने के बाद भी हड़ताल पर अड़े पटवारी कलेक्टरों ने जारी किए वापसी के आदेश

रायपुर। Raipur News प्रशासन द्वारा एस्मा लगाने के बाद भी पटवारियों की हड़ताल निरंतर जारी है। हड़ताल के 26वें दिन भी सभी जिलाें में प्रदर्शन जारी रहा। इसी बीच शासन का दावा है कि 110 पटवारी काम पर वापस लौट गए हैं, जबकि इनमें से ज्यादातर परिवीक्षा अवधि के कर्मचारी हैं और वे हड़ताल में शामिल ही नहीं थे। वहीं, राजस्व विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर पटवारियों को कार्य पर वापस लौटने की अपील करने के लिए निर्देशित किया है। जिसके परिपालन में रायपुर कलेक्टर द्वारा सभी पटवारियों को इसका आदेश जारी भी कर दिया है और 24 घंटे के भीतर कार्य पर वापस लौटने की चेतावनी दी है। इसके बाद प्रशासन गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस नोटिस के बाद भी पटवारी हड़ताल खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं।

विभाग के सचिव का दावा है कि एस्मा लगाने के बाद 137 पटवारी काम पर वापस लौट आए हैं। इसी बीच शुक्रवार को कुछ जिलों में धरना स्थल के पंडाल निकलवाने के लिए पुलिस पहुंची, हालांकि समझाईश देकर वापस लौट गई।

कर सकते हैं सीएम आवास का घेराव

एस्मा लगाने के बाद से ही पटवारियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। एस्मा लगाने के अगले ही दिन पटवारियों ने उसकी प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया, जबकि अब पटवारी संघ सीएम आवास घेराव करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर रहा है। हालांकि इसे लेकर अब तक स्थिति कुछ खास स्पष्ट नहीं हो पाई है।

आरआइ से काम करवाने की व्यवस्था

पटवारियों की हड़ताल के बीच पिछले 26 दिनों से लोग परेशान हैं, उनके मूलभूत कार्य भी नहीं हो रहे हैं। जिसमें जाति, निवास, आय सहित कई अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। ऐसे में राजस्व विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आरआइ के जरिए उनका कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप का कहना है कि कोई भी पटवारी हड़ताल से वापस नहीं लौटा है। सब एक साथ हैं हड़ताल अब भी जारी है। एस्मा लगा दिया गया है। हमारी मांगे जब तक नहीं मानी जाती हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। प्रशासन ने नोटिस दिया है।

छग राजस्व विभाग सचिव एनएन एक्का ने बताया कि सभी कलेक्टरों को पटवारियों को आदेश जारी कर वापस आने के लिए पत्र जारी करने बोला गया है। लगभग 110 पटवारी कार्य पर वापस लौटे हैं। अगर काम पर वापस नहीं आएंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button