ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

विवादों के बीच Kriti Sanon का इंस्टाग्राम पोस्ट ओम राउत के गुडबाय किस पर मचा है हंगामा

ओम राउत के निर्देश में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म की टीम आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। इस मंदिर के पास मूवी का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया। मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और डायरेक्टर ओम ने बुधवार को मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

ओम राउत ने कृति सेनन को किया किस

इस बीच दर्शन करने के बाद एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के सामने एक-दूसरे को गुडबाय कहते हुए ओम राउत (Om Raut) ने कृति सेनन के गाल पर किस कर लिया।

विवादों के बीच कृति सेनन का इंस्टाग्राम पोस्ट

इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इन तमाम कंट्रोवर्सी के बाद अब कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है।

कृति सेनन ने फोटो शेयर कर लिखा

कृति ने तिरुपति में हुए आदिपुरुष के कार्यक्रम की कुछ फोटोज पोस्ट की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरा दिल पॉजिटिविटी,तिरुपति की पवित्र व शक्तिशाली ऊर्जा और आप सभी के प्यार से भर गया है। मेरे चेहरे पर अभी भी मुस्कान है।’

क्या है कंट्रोवर्सी का कारण?

दरअसल, बुधवार सुबह कृति सेनन और ओम राउत तिरुपति बालाजी मंदिर गए। वहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद जाते समय ओम ने कृति के गाल पर किस किया। इसी गुडबाय चुंबन से एक नया विवाद खड़ा हो गया।

ओम राउत और कृति सेनन के इस वीडियो पर भाजपा के प्रदेश सचिव रमेश नायडू नागोथू ने कमेंट किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या सार्वजनिक स्थानों, खासकर मंदिरों के पास इस तरह के व्यवहार की जरूरत है। नागोथू ने कहा, ‘वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के सामने चूमना और गले मिलना बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य है।’ हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया। तब तक उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

Related Articles

Back to top button