ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पीएसओ कृष्ण मुरारी शर्मा के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने दिखाई सख्ती भाजपा पदाधिकारियों को हेलीपैड पर स्वागत नहीं करने दिया भाजपा पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से एसपी की शिकायत।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार की देर शाम मुरैना आए। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। इस पर मौके पर हैलीपेड पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मान्तरण बिल्कुल नहीं होने दूंगा। हाल में हुई घटनाओं की जांच की जा रही है तथा उनको सख्त दंड दिया जाएगा। मुरैना में मुरारीलाल शर्मा के बेटे सचिन की शादी का रिसेप्शन था। मुरारीलाल शर्मा पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड हैं मुख्यमंत्री के आने की खबर सुनकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हेलीपेड पर सीएम का स्वागत करने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उनको बेरीकेड के बीच में खड़ा कर दिया। इस बात को लेकर पदाधिकारियों ने सीएम व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिकायत भी की। पदाधिकारियों का कहना था कि अभी तक उनको हेलीपेड पर जाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने को मिलता था लेकिन इस बार नवागत एसपी ने ऐसा नहीं होने दिया। पत्रकारों से मिले सीएम हेलीपेड पर ही पत्रकारों से रुबरु होते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में धर्मान्तरण की जो घटनाएं सामने आई हैं उनकी बारीकी से जांच की जा रही है तथा जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीहोर में तीन साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि बच्ची बहुत छोटी है। हमने सेना भी लगाई है लेकिन पृकृति के सामने हम कभी-कभी कमजोर पड़ जाते हैं। मुख्यमंत्री के आने की खबर सुनकर मुरारीलाल शर्मा के बेटे के रिसेप्शन में भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रिश्तेदारों में होड़ लगी थी लेकिन मंच तक पहुंचने में पुलिस ने अधिकांश को रोक दिया। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस व मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने दोनों वर-वधू को अपना आर्शीवाद व भेंट दी। दोनों ने पैर छूकर सीएम का आर्शीवाद लिया। इसके बाद दोनों मंत्रियों ने स्वल्पाहार लिया व हेलीपेड के लिए देर रात रवाना हो गए पिछली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को जाना पड़ा था। यह बात नवागत पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान को बखूबी पता था लिहाजा इस पर उन्होंने जरूरत से अधिक सख्ती कर दी जिसकी शिकायत भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम से करने से नहीं चूके। पदाधिकारी इस बात पर नाराज थे कि हेलीपेड पर उन्हें सीएम का स्वागत नहीं करने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button