ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस रत्न को धारण करने से होता है बड़ा धन लाभ जानें धारण करने की विधि

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह का संबंध एक रत्न से होता है। हर रत्न का एक उपरत्न होता है। ऐसा ही एक रत्न गोमेद है, जिसका संबंध राहु ग्रह से होता है। ऐसी मान्यता है कि गोमेद रत्न धारण करने से शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। इस रत्न को धारण करने से भय भी खत्म होता है। आइए जानते हैं गोमेद रत्न धारण करने की विधि और लाभ।

इस राशि के जातक कर सकते हैं धारण

वृषभ, कन्या, मिथुन और कुंभ राशि के जातक गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं। वहीं, यदि किसी जातक की कुंडली में राहु छठे, आठवें या लग्न भाव में स्थित रहे तो गोमेद धारण कर सकते हैं। वहीं राहु ग्रह अगर कुंडली में उच्च या शुभ स्थित हो तो भी गोमेद धारण किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

गोमेद रत्न का राहु से संबंध होता है। लेकिन गोमेद के साथ माणिक्य यो मोती धारण नहीं करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं अगर राहु की महादशा चल रही हो तो भी गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं।

गोमेद धारण करने के लाभ

गोमेद धारण करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। राजनीति से जुड़े लोगों को गोमेद धारण करने से लाभ होता है। शेयर बाजार में निवेश, सट्टा और लॉटरी लगाने वाले लोगों को इस रत्न को धारण करने से फायदा होता है। गोमेद को धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है और अनिद्रा की समस्या से मुक्ति मिलती है। यह रत्न हर प्रकार के भय को दूर करता है।

इस विधि से करें धारण

-गोमेद को बाजार से कम से कम 7 से सवा 8 रत्नी का धारण करना चाहिए।

-गोमेद को शनिवार के दिन स्वाती, आर्दा व शतभिषा नक्षत्र में धारण करना शुभ रहता है।

-धातु की बात करें तो गोमेद को अष्टधातु या चांदी में धारण कर सकते हैं।

-अंगूठी धारण करने से पहले सबसे पहले गोमेद की अंगूठी को गंगाजल, दूध, शहद के मिश्रित घोल में एक रात के लिए रख दें।

-ॐ रां रावे नम: मंत्र का एक माला जप करें और मध्यमा उंगली में धारण करें।

-अंगूठी धारण करने के बाद राहु ग्रह से संबंधित दान निकालकर किसी मंदिर के पुजारी को देकर आएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button