ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मामला गरमा गया है। किसान नेताओं ने इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की प्लानिंग की है। इसका एलान आज हो सकता है। साथ ही हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने की मांग भी उठी है। यहां पढ़िए मामले से जुड़ा हर अपडेट

किसान संगठनों के बडे़ नेता कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। यहां बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि हरियाणा की मनोहरलाल सरकार दमन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह प्रदर्शन प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में क्यों हुआ किसानों पर लाठीचार्ज

सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र के जीटी रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद लाठीचार्ज करके किसानों खदेड़ दिया।

किसानों के प्रदर्शन के कारण शाहाबाद में दिल्ली- चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जाम लग गया ता। इसे खुलवाने में पुलिस को करीब छह घंटे लगे। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि जब कोई अन्य उपाय न बचे तभी बल प्रयोग कर जाम खुलवाना चाहिए।

इस दौरान भारतीय कियान यूनियन (भाकियू) नेता गुरनाम सिह चढ़ूनी, प्रवक्ता राकेश बैंस सहित 144 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में रखा गया है।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में देर शाम करनाल, यमुनानगर, कैथल, जींद सहित कई जिलों किसान सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button