ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान जानिए क्यों

प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस योजना का पैसा कृषकों को कब मिलेगा। इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों के बैंक खाते में हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। यह रकम हर चार महीने में तीन किश्तों में दी जाती है।

पीएम योजना के तहत 13वीं किस्त जारी की जा चुकी है। हालांकि कई कृषकों को आज तक तेरहवीं किस्त नहीं मिली है। इस स्कीम की अगली किस्त से भी लाखों किसान वंचित हो सकते हैं।

ई-केवाईसी करवाना जरूरी

कई किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ईकेवाईसी करना अनिवार्य है। लिहाजा इन किसानों की अगली किस्त अटक सकती है। यदि कृषकों ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है तो अगली किश्त नहीं मिलेगी।

पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे करें?

– ई-केवाईसी करने के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

– होम पेज पर ई-केवाईसी पर टैप करें।

– अब अपना आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

– अब मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें। आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

– किसान सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

– 14वीं किस्त लेने के लिए किसानों को जमीन का भी सत्यापन कराना होगा। इस कार्य को कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर पूरा कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

किसानों के पास आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।

पीएम किसान की शिकायत कैसे दर्ज करें?

– पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिलने पर इसकी शिकायत की जा सकती है।

– पहले कृषि अधिकारी से पूछताछ करें।

– अगर आप शिकायत करने के बाद भी संतुष्ट नहीं है तो pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते है।

– इसके अलावा 011-23381092 या 155261 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button