ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चंबल नदी पर बने भिंड-इटावा पुल पर आठ जून की रात से भारी वाहन निकलने पर रोक

भिंड। मप्र से यूपी को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर स्थित चंबल नदी बने भिंड-इटावा पुल पर आठ जून की रात 12 बजे से भारी वाहनों के निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

नदी पर जब तक दूसरा पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक इटावा प्रशासन ने पुराने पुल से सिर्फ हल्के और छोटे वाहनों के निकालने का निर्णय लिया है।

लोक निर्माण सेतु विभाग के अभिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर के मुताबिक नया पुल बनने में करीब डेढ़ साल लगेंगे। ऐसे में भिंड-इटावा के बीच भारी वाहन उदी चौराहे से चकरनगर, सहसों-फूफ और जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिंड जाएंगे।

बता दें कि चंबल नदी के पुल के आठवें पिलर (भिंड की साइड से) पर ज्वाइंट 6-7 इंच तक खिसक गई है। इसके लिए सुधार कार्य शुरू करने के चलते तय किया गया कि अगर पुल से भारी वाहन निकलते रहे तो बड़ा हादसा हो सकता है।

इसलिए नवीन पुल का निर्माण होने तक पुल से निकलने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। भिंड से फूफ बरही से चंबल पुल होकर इटावा की दूरी 35 किमी है। भारी वाहन प्रतिबंध होने से भिंड से इटावा जाने वाले सभी वाहन फूफ से भदाकुर रोड होकर चकरनगर पहुंचेंगे। यहां से उदी चौराहा होकर इटावा पहुंचेंगे, इस वैकल्पिक मार्ग की दूरी 75 किमी है।

Related Articles

Back to top button