ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना जिला अस्पताल की हालत बदतर प्रबंधन नहीं दे रहे ध्यान बर्न वार्ड के AC खराब घर से कूलर, पंखा लाने को मजबूर मरीज।

मुरैना जिला अस्पताल के हालात बद से बदतर हैं। यहां बर्नवार्ड के सभी AC बंद पड़े हैं। बिना एसी के जले मरीज दर्द व बैचेनी से परेशान हैं। भीषण गर्मी में मरीज जब अधिक परेशान हुए तो परिजन घर से कूलर व टेबिल फैन लेकर आए तब जाकर मरीज रह पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वार्ड के स्टाफ रुम में कर्मचारियों के लिए बड़ा कूलर अपने आराम के लिए लगा रखा है। महिला नर्स बोली एसी लंबे समय से खराब हैं। अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना बहुत पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में अंजू नामक वृद्धा भर्ती है। वह जल गई थी। उसकी बेटी श्वेता दिल्ली से उसे देखने आई तो अपने साथ एक पंखा लेकर आई थी। पूछने पर उसने बताया कि जब उसके भाइयों ने बताया कि जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में एसी खराब है तथा छत के पंखे चल रहे हैं तो वह एक टेबिल फैन लेकर दिल्ली से आई जिससे कि उसकी मां को गर्म न लगे। उसने बताया कि यहां लगे सभी एसी बंद हैं तथा छत का पंखा भी बहुत धीमें चल रहा है। पूछने पर उसने बताया कि उसके भाई ने यहां वरिष्ठ चिकित्सकों से इसकी शिकायत की थी कि वार्ड में एसी खराब हैं लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई तथा पिछले 7-8 दिनों से उसकी मां अंजू भर्ती है लेकिन अभी तक एसी सही नहीं हो सके हैं। बर्न वार्ड में यह हालत है कि गर्मी की वजह से मरीजों को रात में नींद नहीं आती तथा वे ढंग से सो नहीं पाते। बर्न वार्ड के तीनों एसी खराब हैं, इसलिए उनके तार काट दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button