ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ससुराल से आए एक Call ने उड़ाए लड़की के परिवार वालों के होश, थाने पहुंचा मामला

तपा मंडी: स्थानीय वाल्मीकि चौक स्थित रामगढ़िया परिवार की एक विवाहिता ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग होकर नशीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इसके आरोप में पति, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका गगनदीप कौर के पिता मक्खन सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि उसने अपनी बेटी की शादी रघुवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के पुत्र उत्विंदर सिंह से 8 वर्ष पहले करवाई थी। बाद में युवती का पति नशा करने के कारण उसे प्रताड़ित करने लगा।

उन्होंने कहा कि गण्यमान्य लोगों को साथ लेकर समझाने पर भी उसे समझ में नहीं आया। नशे की लत के चलते नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने के बावजूद उनके लाखों रुपए बर्बाद हो गए। 2 दिन पहले उनके पास फोन आया कि लड़की गगनदीप कौर ने कुछ जहरीला निगल लिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। ब्यान में कहा गया है कि मृतका के पति उत्विंदर सिंह, ससुर रघुवीर सिंह, जेठ राजिंदर सिंह और जेठानी अमनी कौर ने उसे जबरन मरने के लिए विवश किया।

जब चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला भेज दिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सरपंच कालेके सुखदेव सिंह, पूर्व पंच गुरमेल सिंह, करम सिंह, जसवीर सिंह, भिंडर पाल सिंह, जगदेव सिंह, गुरलाल सिंह, मलकीत सिंह आदि ने न्याय की मांग की और कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button