ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री सुलोचना का 94 साल की उम्र में निधन लंबे समय से थीं बीमार

हिन्दी फिल्मों की दिग्गज अदाकारा सुलोचना का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कुछ महीनों पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर से उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और उन्हें मुंबई के सुश्रृषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और 4 जून को उन्होंने अंतिम सांसें लीं। सोमवार को प्रभादेवी स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। फिर शिवाजी पार्क स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शानदार करियर

सुलोचना 940 से दशक से फिल्मों में सक्रिय हुईं और 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रही हैं। उनकी मशहूर मराठी फिल्मों में ‘मराठा तितुका मेलवावा’, ‘मोलकरीण’, ‘बाला जो रे’, ‘सांगते ऐका’, ‘ससुरवास’, ‘वाहिनी ची बंगद्या’ शामिल हैं। मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इन्होंने देवआनंद और धर्मेन्द्र से लेकर राजेश खन्ना तक बड़े सितारों के साथ काम किया था। बाद के वर्षों में वे हिंदी सिनेमा में स्टार्स की मां का किरदार निभाती दिखी थीं। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में ‘रेशमा और शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं

Related Articles

Back to top button