ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छत्तीसगढ़ सैंड आर्टिस्ट हेमचंद ने बनाई रेत पर कलाकृति मृत यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। ओडिशा में हुई भीषण रेल हादसे में मरने वालों पर पूरा देश अपनी संवेदनाएं दे रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पूरा देश गम में डूबा हुआ है। जगह-जगह लोग अपनी श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रेत कलाकर हेमचंद साहू ने ओडिशा में हुई भीषण रेल हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए रेत पर कलाकृति उकेरी है। तामासिवनी, राजिम में कलाकृति बनाते हुए हेमचंद ने हादसे में काल कलवित हुए यात्रियों को श्रद्धांजलि और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि उड़ीसा मे हुए ट्रेन हादसा मे प्रभावित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान जगन्नाथ घायल लोगों को जल्दी ठीक करे उन सभी परिवार को सुखमय रखे मेरा रेत कला सादर समर्पित।

रेल मंडल ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में हुए रेल हादसे से संबंधित रेल यात्रियों के स्वजनों को आवश्यक जानकारी देने के साथ मदद करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में हेल्प लाइन नंबर 07712252500 जारी किया है। इस हादसे से संबंधित यात्रियों की जानकारी,जिस किसी भी प्रभावित यात्री के परिजन वहां जाना चाहते है वे इन हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते है।दुर्ग और रायपुर स्टेशन पर स्थापित हेल्प डेस्क से भी सहायता ले सकते हैं।रेल प्रशासन हर संभव मदद करेगी।

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में बीते शुक्रवार 2 जून की शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया था। इससे हादसे में करीब 275 लोगों की मौत हो गई, वहीं 900 लोग घायल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर इस हादसे को लेकर चर्चा की थी और हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की थी। साथ ही सीएम बघेल ने सीएम नवीन पटनायक से कहा है कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी।

Related Articles

Back to top button