ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अगले दो दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश उसके बाद बढ़ेगा तापमान

 दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार ईरान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वैसे जून के पहले हफ्ते में मानसून के भी आने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

इन इलाकों में होगी बारिश

आईएमडी ने रविवार को जारी एक अलर्ट में कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी बारिश की संभावना है।

कब आएगा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जल्द ही दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की है। 6 जून से केरल में भारी बारिश हो सकती है। केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि भारत में मानसून आमतौर पर जून महीने की शुरुआत में आता है और पहले हफ्ते तक दक्षिणी राज्यों तक पहुंच जाता है।

गर्मी का प्रकोप

छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। बिहार में हीटवेव ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां साल 2007 के बाद, 3 जून 2023 को सर्वाधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है।

Related Articles

Back to top button