ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

घर के इस कोने में वाटरफॉल या फाउंटेन लगाने से खुलता है भाग्य का रास्ता

 चीनी वस्तुएं आज के दौर में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। घरों को सजाने के लिए चीनी प्रोडक्ट्स की मार्केट में बड़ी डिमांड है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार फेंगशुई प्रोडक्ट्स घर में रखना शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट्स में दो चीजें ऐसी हैं जिन्हें लोग घरों में रखना बहुत पसंद करते हैं। जिनमें वाटरफॉल या फाउंटेन देखे होंगे जो कि बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेंगशुई के मुताबिक यह फाउंटेन आपकी किस्मत बदल सकते हैं। यहां हम आपको फाउंटेन के लाभ व इसे रखने की सही दिशा बताने जा रहे हैं

घर में वाटरफॉल या फाउंटेन लगाने के लाभ

– फेंगशुई के अनुसार घर में वाटरफॉल या फाउंटेन शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि इसमें से लगातार पानी बहते रहना चाहिए।

-फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन घर में लगाने से पॉजीटिविटी आती है और नेगेटिविटी दूर होती है।

-फेंगशुई के अनुसार घर में लगा फाउंटेन या वाटरफॉल रखने से घर के सदस्यों का मन व मस्तिष्क हमेशा शांत रहता है।

-फेंगशुई में बताए गए फाउंटेन या वाटरफॉल को घर में लगाने से बिगड़े काम बनने लगेंगे और धन-दौलत में वृद्धि होगी।

-फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन लगाने से मन में कभी भी बुरे भाव नहीं आते।

-घर सुख-शांति और खुशहाली पाना चाहते हैं तो भी फाउंटेन लगाना शुभ होता है। इससे घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है।

-फेंगशुई के मुताबिक घर में फाउंटेन या वाटरफॉल रखने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

इस कोने में रखें फाउंटेन

फेंगशुई के अनुसार वाटरफॉल या फाउंटेन को घर की उत्तर या ईशान कोण दिशा में लगाना चाहिए। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि पानी का बहाव हमेशा बना रहे। बंद फाउंटेन रखना अशुभ माना जाता है। यदि घर में फाउंटेन रखने की जगह नहीं है तो आप चाहें तो फाउंटेन की तस्वीर भी दीवार पर लगा सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button