ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जौरा उपजेल में धोखाधड़ी के आरोप में बंद कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत।

जौरा उपजेल में धोखाधड़ी के आरोप में बंद एक कैदी की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी प्रमोद पुत्र ब्रजराज भदौरिया उम्र 48 साल को 10 जुलाई 2022 को धारा 420, 406 के आरोप में जेल में लाया गया था। जिसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा था । प्रमोद की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। जिस पर सूचना जेलर को दी गई। यहां मौजूद एक फार्मासिस्ट ने उसका प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे जौरा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ रास्ते मे और तबीयत बिगड़ी। अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत का कारण प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बाकी कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वही जेल प्रबंधन ने कैदी के स्वजन को भी सूचना दे दी है। तीन दिन पहले जिला अस्पताल में कराया भर्ती कैदी प्रमोद को तीन दिन पहले बीपी की समस्या सामने आई। जिस पर उसे जौरा अस्पताल भेजा गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां ईसीजी व अन्य जांच हुई। जो नार्मल ही आई। डाक्टरो ने इलाज के बाद उसे छुट्टी कर भेज दिया। इसी बीच शनिवार की सुबह उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसकी मौत हो गई।

Λ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button