ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंदौर सराफा उज्जैन सराफा और रतलाम सराफा में सोने और चांदी का रेट

इंदौर। ऊंचे दामों पर घरेलू डिमांड का सपोर्ट कम मिलने और अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर वायदा मार्केट बंद होने के पूर्व सटोरियों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण वायदा घट गया। कामेक्स पर सोना 35 डालर टूटकर 1948 डालर प्रति औंस और चांदी 40 सेंट घटकर 23.61 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में पुन: गिरावट देखने को मिली।

इंदौर में सोना केडबरी नकद में 350 रुपये घटकर 61400 और चांदी चौरसा 300 रुपये घटकर 71700 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि इस सप्ताह भारत में सोना-चांदी के रेट में एक दिन तेजी तो दूसरे दिन मंदी का वातावरण पूरे सप्ताह देखा गया। इस उलटफेर होने से ग्राहकों के चेहरे पर खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति पनप रही है

इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट

इंदौर सराफा (Indore Sarafa Bazar) में सोना केडबरी रवा नकद में 61400 सोना (आरटीजीएस) 61500 सोना (91.60 कैरेट) 56335 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार सोना 61750 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 71700 चांदी टंच 71800 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73050 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 72000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट

उज्जैन सराफा (Ujjain Sarafa Bazar) में सोना स्टैंडर्ड 61550, सोना रवा 61650, चांदी पाट 72000, चांदी टंच 71800, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट

रतलाम सराफा (Ratlam Sarafa Bazar) में चांदी चौरसा 72800, टंच 72900, सोना स्टैंडर्ड 61300, रवा 61250 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Related Articles

Back to top button