ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। धर्म ग्रंथों में नक्षत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। नक्षत्रों का अध्ययन करने के बाद ही ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र के प्रभाव से किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। नक्षत्रों का जीवन पर अशुभ प्रभाव न पड़े इसी वजह से लोग उनसे संबंधित ग्रहों की पूजा-पाठ और कई तरह के उपाय करते हैं। आइये जानते हैं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किन नक्षत्रों को बेहद अशुभ माना गया है।

सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार नक्षत्रों की कुल संख्या 27 है। पुराणों के अनुसार 27 नक्षत्रों की पहचान राजा दक्ष प्रजापति की बेटियों के तौर पर है। पौराणिक काल में ऋषि मुनियों ने आसमान का विभाजन 12 भागों में कर दिया था, जिन्हें 12 अलग-अलग राशियों के नाम से जाना जाता है। इन राशियों के सूक्ष्म अध्ययन के लिए उन्होंने इसको 27 भागों में बांट दिया, जिन्हें नक्षत्र कहा जाता है। एक राशि के भीतर लगभग 2.25 नक्षत्र आते हैं। सभी नक्षत्रों के अपने शासक ग्रह और देवता होते हैं।

इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद खराब

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आश्लेषा, मघा, कृतिका और भरणी नक्षत्र को सबसे अशुभ माना गया है। इन नक्षत्रों में किसी भी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस नक्षत्र में जन्में जातक का भविष्य सामान्य होता हैं और उसके भविष्य पर इस नक्षत्र का कोई बुरा प्रभाव नही पड़ता है। भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह है। आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव और मघा नक्षत्र का स्वामी केतु ग्रह है। इन खराब नक्षत्रों की वजह से बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button