ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इन 5 चीजों को खाते समय रखें नियंत्रण वरना होगी कैल्शियम की कमी

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर के बेहतर विकास के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। कैल्शियम इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है। कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों, बल्कि दांतों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए भी बेहद जरूरी है। यही वजह है कि विशेषज्ञ भी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करने की सलाह देते हैं, तो कैल्शियम से भरपूर हो।

लेकिन हम अक्सर कई ऐसी चीजों का भी सेवन करते हैं, जो हमारे शरीर को जाने-अनजाने में नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में कई सारे फूड आइटम्स हैं, जिन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से आपको कई गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। तो अगर आप भी इनमें से कुछ फूड आइटम्स को ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, तो आप भी सावधान हो जाएं।

नमक

ज्यादा मात्रा में नमक खाना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इस बारे में खुद डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है। नमक यानी सोडियम के ज्यादा सेवन से हड्डियों को भारी नुकसान होता है। इसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीते हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भारी मात्रा में फॉस्फोरिस एसिड पाया जाता है, जो खून में अम्लता यानी एसिडिटी बढ़ाता है। ऐसे में इसे कम करने की कोशिश में हड्डियों से कैल्शियम निकलने लगता है और बोन डेंसिटी कम होने लगती है। इतना ही नहीं इसे पीने से कैल्शियम का खतरा भी बढ़ जाता है।

मीठा

अगर आप ज्यादा मात्रा में मीठा खाते हैं, तो इससे भी आपकी हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा मीठी चीजें खाने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और बोन डेंसिटी भी कम हो सकती है। यही नहीं इस वजह से चोट लगने और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन न करें।

कैफीन

इन दिनों चाय-कॉफी लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। यही वजह है कि लोग दिनभर में कैफीन का सेवन करते रहते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसे पीने से भी आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। जब आप ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने लगते हैं, तो इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

चिकन

कई लोगों को चिकन खाना काफी पसंद होता है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खा रहे हैं, तो इससे आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही शराब के अधिक सेवन से भी बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button