ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आनलाइन सट्टे से जुड़े व्यक्ति के अपहरण के बाद हत्या 30 लाख वसूलने दी थी सुपारी एक गिरफ्तार

भिलाई। आनलाइन सट्टा से जुड़े एक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या कर दी गई है। युवक एक जून को लापता हुआ था और शनिवार की सुबह भिलाई-3 के अकलोरडीह तालाब में उसकी लाश मिली। उसके हाथ-पैर को बांधकर तालाब में फेंका गया था और उसकी स्कूटी भी उसी तालाब से मिली। हत्या के एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक महादेव बुक का पैनल धारक था और सट्टा के 30 लाख रुपये की लेनदारी के चलते उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एकता नगर भिलाई-03 निवासी ओमप्रकाश साहू (43) के रूप में की गई है। वो एक जून से लापता था। परिवार वालों ने पुरानी भिलाई थाना में इसकी सूचना भी दी थी। इसी दौरान शनिवार को अकलोरडीह के मयूर इंडस्ट्रीज के पीछे स्थित तालाब से उसकी लाश मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महादेव बुक के आनलाइन सट्टा के चलते सुपारी देकर उसकी हत्या कराई गई है। मृतक महादेव बुक से आनलाइन सट्टा खिलाता था। आइपीएल के दौरान उसकी बुक माइनस में चली गई और उसके ऊपर 30 लाख रुपये की देनदारी निकल गई। आनलाइन सट्टा संचालित करने वालों ने उस पर 30 लाख रुपये के सेटलमेंट के लिए दबाव बनाना शुरू किया लेकिन, जब उसने रुपये नहीं दिए तो सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर लाश को तालाब में फेंका गया था। लाश के साथ ही उसकी स्कूटी को भी तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में खुर्सीपार निवासी आशीष तिवारी नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है और एक अन्य की तलाश की जा रही है। यहां उल्लेखनीय है कि आनलाइन सट्टा में लाभ होने पर पैनल धारक को 20 से 25 प्रतिशत का लाभांश मिलता है। वहीं नुकसान होने पर उतनी भरपाई भी करनी पड़ती है। ये 30 लाख रुपये उसी नुकसान के भरपाई के थे। जिसके चलते ओमप्रकाश साहू की हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button