ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी की 27वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद शेयर की अनसीन फोटोज

बॉलीवुड की बेहतरीन और सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रहीं श्रीदेवी को आज भी याद किया जाता है। उनके गाने और उनकी फिल्मों को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। श्रीदेवी के पति और फिल्म मेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अब हाल ही में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में बोनी और श्रीदेवी एक-दूसरे के साथ फुरसत के पल बिताते नजर आ रहे हैं। दरअसल आज यानी 2 जून को बोनी कपूर और श्रीदेवी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में बोनी ने एक पोस्ट शेयर की है।

बोनी कपूर ने शेयर की अनसीन फोटोज

अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर श्रीदेवी को याद किया है। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक नोट लिखा है और थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। बोनी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वे श्रीदेवी के साथ वेनिस में बोटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 1996, 2 जून को हमने शिरडी में शादी की थी, आज हमने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा बोनी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक अनसीन फोटो शेयर की है।

श्रीदेवी-बोनी की 27वीं सालगिरह

तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी एक मंदिर में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में दिखाई दे रही हैं, वहीं बोनी सफेद धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। 1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी शादी के बंधन में बंधे थे। श्रीदेवी की शादी के पहले की आखिरी फिल्म जुदाई थी। शादी के बाद बोनी और श्रीदेवी पेरेंट्स बने। श्रीदेवी ने 6 मार्च 1997 में जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। वहीं साल 2000 में श्रीदेवी ने खुशी कपूर को जन्म दिया।

श्रीदेवी की मौत कैसे हुई थी?

वहीं 24 मार्च 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया था। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ के साथ एक फैमिली वेडिंग अडेंट करने दुबई गई थीं। पुलिस जांच के अनुसार श्रीदेवी का निधन होटल के बाथ टब में अचानक डूबने की वजह से हुआ था

Related Articles

Back to top button