ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता अजय सिंह से की मुलाकात सियासी पारा चढ़ा

सागर। भाजपा नेता और खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि राजेंद्र सिंह इस मुलाकात को औपचारिक बता रहे हैं, लेकिन सुरखी विस क्षेत्र के राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे लोग अपने-अपने तरीके से गुणा-भाग लगा रहे हैं। इससे सुरखी क्षेत्र की राजनीति का पारा चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि मोकलपुर की यह मुलाकात तीन दिन पहले यानी 30 जून को भोपाल में अजय सिंह के बंगले पर ही हुई थी। इस मुलाकात के बाद मोकलपुर ने यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। पोस्ट में भोपाल में राहुल भैया से सौजन्य भेंट की बात लिखी है।

दरअसल सुरखी विस क्षेत्र में राजेंद्र सिंह मोकलपुर हमेशा सक्रिय रहते हैं वे गांव-गांव भ्रमण करते हैं। लोगों के बीच चौपाल लगाकर घंटों तक चर्चा करते हैं। अपनी पोस्ट में भी लिखते हैं कि सुरखी मेरा परिवार है। वर्तमान में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत यहां से विधायक हैं। मंत्री गोविंद सिंह पहले कांग्रेस से विधायक व मंत्री रहे हैं। बाद में भाजपा में आए और मंत्री बने। वहीं राजेंद्र सिंह मोकलपुर भी पहले कांग्रेस में थे। बाद में भाजपा में आए और खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष बने। यह दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं कांग्रेस भी सुरखी विस क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है। राजेंद्र सिंह मोकलपुर कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं। हालांकि उन्हें विधानसभा का टिकट 2008 में सुरखी से भाजपा ज्वाइन करने पर ही मिल गया था, जिसमें वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े गोविंद सिंह राजपूत से चुनाव हार गए थे। 2020 में सिंधिया के साथ राजपूत ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। वर्तमान में दोनों ही नेता एक ही दल में है, लेकिन मोकलपुर की राहुल सिंह से यह मुलाकात कई तरह के सवाल उठा रही है।

Related Articles

Back to top button