ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका में बोले राहुल गांधी विपक्ष एकजुट 2024 में आएगा चौंकाने वाला नतीजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका (Rahul Gandhi US Visit) की यात्रा पर हैं और वहां से उनके एक के बाद एक बयान जारी हो रहे हैं। ताजा बयान मुस्लिम लीग पर है। राहुल ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछे जाने पर कहा, मुस्लिम लीग (IUML) पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है।

राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। राहुल ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने यह सवाल पूछा है, उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा ही नहीं है। देखिए वीडियो

Rahul Gandhi On 2024 Elections

साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और अगले आम चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। बकौल राहुल, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी अगले दो वर्षों में बहुत अच्छा करेगी। अंदरखाने कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है। मुझे लगता है परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेगा।’

भारत में विपक्ष बहुत अच्छी तरह एकजुट : राहुल

इससे पहले कांग्रेस नेता ने गुरुवार को कहा कि भारत में विपक्ष काफी अच्छी तरह एकजुट है और जमीनी स्तर पर कई अच्छे काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक छिपी हुई अंडरकरंट बन रही है और यह अगले आम चुनाव में लोगों को चकित कर देगी।

वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा, मुझे लगता है कि अगले दो वर्षों में कांग्रेस काफी अच्छा करेगी। कर्नाटक चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अगले तीन या चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का इंतजार कीजिए और देखिए.. जो आगे होने वाली चीजों का बेहतर संकेतक होंगे।

विपक्षी एकता पर राहुल ने कहा, मेरा मानना है कि वे और ज्यादा एकजुट हो रहे हैं। हम सभी विपक्षी दलों से बात कर रहे हैं। यह काफी जटिल बातचीत है क्योंकि कुछ जगहों पर हम भी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए यह कुछ हद तक जरूरत के मुताबिक लेन-देन है। लेकिन मुझे विश्वास है कि यह होकर रहेगा।

Related Articles

Back to top button