ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने से पहले पकड़े 5 कुख्यात बदमाश।

जबलपुर. एमपी के जबलपुर रानीताल पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस सभी बदमाशों को रानीताल स्टेडियम के पीछे बड़े कचरा मैदान के पास से गिरफ्तार किया है. इस आशय की जानकारी सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला ने पत्रकारों को चर्चा में दी है. सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि रानीताल स्टेडियम के पीछे बड़े कचरा मैदान के पास राहुल उर्फ टिण्डे रैकवार अपने भाई राजेन्द्र रैकवार, साथी रुपक रैकवार, गगन ठाकुर, प्रशान्त उपाध्याय व अनमोल मिश्रा निवासी बल्देवबाग के साथ बैठकर शराब पी रहा था. सभी बदमाश रानीताल पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की प्लालिंग कर रहे थे. इस बात की खबर मिलते ही लार्डगंज थानाप्रभारी प्रतीक्षा मार्को अपनी टीम के साथ देर रात दो बजे के लगभग पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी, जिसमें पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, वहीं एक बदमाश अनमोल मिश्रा भागने में सफल रहा. पुलिस को तलाशी में आरोपियों के पास से कट्टा, रिवाल्वर, पिस्टल, कारतूस व सुअरमार बम मिले. पुलिस अब फरार आरोपी अनमोल मिश्रा को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. सीएसपी प्रभात शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए बदमाश अपराधिक प्रवृति के है, जिसमें राहुल उर्फ टिण्डे रैकवार के खिलाफ हत्या, जुआं एक्ट, मारपीट, राजेन्द्र व गगन के खिलाफ मारपीट व आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है. बदमाशों को पकडऩे में लार्डगंज टीआई प्रतीक्षा मार्को, एसआई अरविंद सिंह, एएसआई जमुना मिश्रा, श्याम सुन्दर तिवारी, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला, आरक्षक परमानन्द, मानवेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हरिओम मिश्रा, राजेन्द्र रघुवंशी, मोहम्मद नसीम जावेद, आरक्षक लालजी यादव, आरक्षक बालाराम अहिरवार, की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- -राहुल उर्फ टिण्डे पिता राजू रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी राठी कालोनी सब्जी मण्डी पडाव लार्डगंज -राजेन्द्र पिता राजू रैकवार उम्र 28 वर्ष निवासी म.न. 1056, राठी कालोनी सब्जी मण्डी पड़ाव लार्डगंज -रूपक उर्फ लूला पिता स्व.गोविन्द प्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी संजय गांधी मार्केट बल्देवबाग लार्डगंज -प्रशांत पिता द्वारिका प्रसाद उपाध्याय उम्र 43 वर्ष निवासी 1020 पूर्व निवाडग़ंज लार्डगंज -गगन पिता कमल सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी 749 चेरीताल राजीव नगर कोतवाली बरामद किए गए हथियार- -एक देशी पिस्टल -एक कट्टा -एक रिवाल्वर -सात जिंदा कारतूस -दो तलवार, 20 सुअरमार बम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button