ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दानापुर एक्सप्रेस में 60 नाबालिग बच्चों को जीआरपी ने छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई. महाराष्ट्र के भुसावल और मनमाड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात पुलिस ने 60 नाबालिग बच्चों को छुड़ाया है. इन्हें बिहार से महाराष्ट्र के सांगली और पुणे के मदरसों में ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 5-15 साल के बीच में है. इन्हें यहां लेकर आ रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रेन में यात्री की शिकायत के बाद मामला आया सामने पुलिस ने बताया कि बच्चों को बिहार से दानापुर एक्सप्रेस में बैठाया गया था. इनके साथ 5 अन्य लोग भी ट्रेन में मौजूद थे, जो इन्हें पुणे लेकर आ रहे थे. बच्चों के आरक्षित डिब्बे में पहुंचने पर एक यात्री ने ट्वीट कर रेलवे पुलिस को जानकारी दी. यात्री ने रेलवे पुलिस को बताया कि ट्रेन के डिब्बे में कुछ बच्चे हैं. जो भूखे प्यासे दिख रहे हैं. कृपया इनकी मदद कीजिए. जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने भुसावल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की. 29 बच्चों को मौके पर ट्रेन से उतार लिया गया. पुलिस ने इनके साथ 1 मौलवी को भी गिरफ्तार किया है. इसके बाद रेलवे पुलिस ने मनमाड रेलवे स्टेशन पर दोबारा ट्रेन की जांच की तो 31 अन्य नाबालिग बच्चों का पता चला. पुलिस ने उन्हें भी ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इन बच्चों के साथ सफर कर रहे 4 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. बच्चों को जलगांव और नासिक बाल सुधार गृह भेजा गया पुलिस ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ बच्चों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया है. इनके पास से बच्चों को ले जाने का माता-पिता का सहमति पत्र भी नहीं मिला है. भुसावल रेलवे स्टेशन पर छुड़ाए गए 29 बच्चों को जलगांव बाल सुधार गृह भेजा गया है. वहीं, अन्य 31 बच्चों को नासिक के बाल सुधार गृह भेजा गया है. पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button