ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

निर्जला एकादशी व्रत के दिन दान का विशेष महत्व

 निर्जला एकादशी व्रत के दिन दान का विशेष महत्व है। आप भी आज के दिन दान करके पुण्‍य कमा सकते हैं। पंडित गजेंद्र दुबे ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प करें। बताए गए नियम का पालन अवश्‍य करें।

गाय के घी का दीप जलाएं

व्रत में किसी प्रकार का अन्न व जल ग्रहण न करें। आप बिना कुछ खाए व जल के बिना नहीं रह सकते तो फल, दूध ले सकते हैं। व्रत के दिन सबसे पहले घर में गाय के घी का दीप जलाएं। अब भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक कर फूल-तुलसी चढ़ाएं। भगवान को भोग लगाएं। आरती उतारकर कथा पढ़ें। भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा जरूर करनी चाहिए।

उपयोग की सामग्री दें दान

पंडित गजेंद्र दुबे ने बताया कि बच्चों व बुजुर्ग को उनके उपयोग की सामग्री दान दें। ठंडे पानी की व्‍यवस्‍था करें। पशु पक्षियों व गायों के लिए चारा, दाना, पानी की व्यवस्था करें। गरीब युवती को सुहाग का सामान दान करें। मंदिर के पुजारी व किसी सात्विक, पवित्र आचरण वाले ब्राह्मण को यथाशक्ति दान दें। व्रत का पारण एक जून को सुबह 5:25 से सुबह 08:00 के बीच करना उत्‍तम है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button