ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के झाबुआ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां विपक्षी दलों ने कहा यह सामुहिक बेटी अपमान है

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां झाबुआ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मप्र शासन द्वारा जनपद पंचायत थांदला शहर के दशहरा मैदान पर अंचल के 296 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में दुल्हन के मेकअप बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट भी वितरित किए गए। इसे लेकर थांदला के कुछ नागरिकों ने जनसुनवाई में शिकायत की। नागरिकों का कहना है कि कार्यक्रम में कई अनियमितता सामने आई हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। नागरिक पवन नाहार, अविनाश गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन में अधिकांश जोड़े भरी गर्मी में दो घंटे से अधिक समय तक धूप में बैठे रहे। वहीं अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर माहौल गरमाया रहा। इधर अधिकारी एक दिन पूर्व रात में आए तूफान को दोष देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। योजनांतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह के लिए विभिन्न काम के ठेके दिए गए थे। इनमें वर-वधू माला 70 रुपये, अन्य फूलों की माला 31 रुपये, हवन वेदी 200 रुपये, हवन सामग्री 231 रुपये, पूजा के फूल 40 रुपये, लाइट जनरेटर सहित 26 हजार रुपये, साउंड सिस्टम 34 हजार रुपये, वीडियोग्राफी 1490 प्रति घंटा, फोटोग्राफी 17.90 प्रति कॉपी, 6780 भोजन पैकेट प्रति 38 रुपये, अतिथियों के लिए 200 वीआइपी भोजन पैकेट प्रति 95 रुपये, 100 पानी बॉटल प्रति 10 रुपये, पांच हजार पानी के पाउच प्रति तीन रुपये की दर स्वीकृत की गई। वहीं टेंट व प्रिंटिंग के लिए निविदा आमंत्रित ही नहीं की गई। बधु को गर्भरोधक गोलियां भी दी गई नाहार ने बताया कि ठेकेदारों ने पुष्प माला, हवन सामग्री, पानी व भोजन पैकेट आदि में घटिया व कम माल सप्लाई किया। इसकी शिकायत विवाह स्थल पर ही वर-वधू पक्षों के साथ पत्रकारों ने सीईओ व एसडीएम से की तो उन्होंने कहा गुणवत्ता व आपूर्ति के हिसाब से पैसे काट कर उन्हें भुगतान किया जाएगा, लेकिन जिम्मेदारी से बचते रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल युवाओं को कंडोम के पैकेट व गर्भरोधक गोलियां भी दी गई। सामूहिक विवाह में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button