मुख्य समाचार
तीन शातिर चोरों से बामोर पुलिस ने 11 दुपहिया वाहनों की बरामदी।
मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया साथ ही बामोर एसडीओपी दीपाली चंदोलिया के द्वारा आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता की गई जिसमें बामोर पुलिस के द्वारा 11 दुपहिया वाहन व तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करना बताया गया है साथ ही इसमें बताया गया है कि 29/05/2023 को बामोर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली पमाया रोड के पास तीन शातिर चोर जो दो पहिया वाहनों को लगातार चोरी कर अन्य क्षेत्रों में भेजते हैं मुखबिर की सूचना की तस्तीक हेतु पमाया रोड पर चेकिंग लगाई गई तभी मुखबिर के बताएं हुलिया के अनुसार तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर आते देखें जिन्हें पुलिस फोर्स की मदद से पकड़ा गया जब वाहन के संबंध में कागजात चाहे गए उनके पास कोई भी कागज नहीं थे उक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना बताया गया है जिसे मौके पर पुलिस ने जप्त किया तीनों आरोपियों से और चोरी किए गए वाहनों के बारे में पूछताछ की तो तीनों शातिर चोरों से कुल 11 वाहनों को पुलिस ने जप्त किया उनकी कुल कीमत ₹800000 बताई जा रही है।।



