मुख्य समाचार
थाना सरायछौला पुलिस द्वारा 07 माह से फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार ।
मुरैना: अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध में फरार आरोपीगणो एवं गुण्डे बदमाशों के विरूध्द धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 29/05/23 को मुखबिर सूचना पर से थाना सरायछोला के अपराध क्रमांक 217/22 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट में करीब 07 माह से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरायछौला उनि जयपाल सिंह गुर्जर प्र. आर मुनेन्द्र सिह, आर. धर्मेन्द्र, आर. दिनेश जाट आर अनिल राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।



