ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

लगातार 11वीं बार जीते एर्दोगन फिर चुने गये तुर्किये के राष्ट्रपति

लंबे समय से देश की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान एक बार फिर चुनाव जीत गये हैं। इस चुनाव में जीत के बाद वो अगले 5 साल के लिए तुर्की का नेतृत्‍व करेंगे। यानी लगातार 11वीं बार उनकी बतौर राष्ट्रपति ताजपोशी होगी। तुर्किये में रविवार को दूसरे दौर का मतदान हुआ, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। एर्दोगान 14 मई को पहले दौर के मतदान में जीत के लिए आवश्यक बहुमत से कुछ ही अंतर से चूक गए थे। उसके बाद दूसरे दौर के लिए मतदान हुआ।

नाकामयाब रहा विपक्ष

इस चुनाव में एर्दोगान के मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे पूर्व नौकरशाह कमाल केलिचडारोहलू, जो छह दलों के गठबंधन और मध्यमार्गी- वामपंथी मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार थे। उन्होंने इस चुनाव को देश के भविष्य के लिए जनमत संग्रह करार दिया और जनता से अधिक लोकतांत्रिक समाज बहाल करने का वादा किया था। लेकिन एर्दोगान की जीत ने साफ कर दिया है कि उनका निरंकुतावादी शासन जारी रहेगा और फिलहाल जनता को उनका शासन ज्यादा पसंद आ रहा है।

राष्ट्रपति एर्दोगान को जानिए

एर्दोआन पिछले 20 साल से तुर्किये की सत्ता पर काबिज हैं। करीब 8.5 करोड़ आबादी वाले मुस्लिम देश तुर्किये पर राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की इस्लामिक मूल की पार्टी का साल 2002 से शासन चल रहा है। तुर्की गणराज्य के संस्थापक मुस्तफा केमल अतातुर्क के बाद से वो इस देश के सबसे महत्वपूर्ण नेता हैं। एर्दोगन देश के तुर्क-युग के प्रभाव को फिर से बनाने और इसे एक वैश्विक शक्ति में बदलने के अभियान पर हैं। तुर्की के पहले राष्ट्रपति अतातुर्क ने धर्मनिरपेक्षता को मुख्य सिद्धांत बनाया था। लेकिन एर्दोगन इसके खिलाफ हैं। इनका कहना है कि तुर्कों को अपने धार्मिक विश्वासों को खुले तौर पर व्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button