ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

अगले हफ्ते है ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत जानें इसका महत्व तिथि और शुभ मुहूर्त

भगवान शिव के भक्तों के लिए प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस बार ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 1 जून, गुरुवार के दिन पड़ रहा है। गुरुवार के दिन होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहेंगे। भोलेनाथ के भक्तों के लिए ये व्रत बहुत खास होनेवाला है। मान्यता है कि शिव जी का यह उपवास करने से विरोधी परास्त होते हैं और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। इस लिहाज से यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चलिए जानते इसके शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

प्रदोष व्रत: तिथि और मुहूर्त

शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 01 जून गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 02 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। वहीं प्रदोष काल 1 जून को शाम को 07 बजकर 14 मिनट से रात 09 बजकर 16 मिनट तक है। प्रदोष व्रत के दिन शिव की उपासना प्रदोष काल में की जाती है। ऐसे में यह व्रत 01 जून 2023, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस बार शिव पूजा के समय अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी है, जो शाम 07:14 बजे से रात 08:30 बजे तक है।

कैसे करें पूजन?

प्रदोष व्रत की पूजा में भगवान शिव को कच्चा दूध, पुष्प, मेवे, कपूर, रोली, बेलपत्र, शहद, दीप, धूप और घी आदि अर्पित किया जाता है। इस दिन स्नान करने के बाद मंदिर में या फिर घर पर रुद्राभिषेक कराएं। पूजा करते समय ओम नमः शिवाय का जाप करें। पूजन के बाद भगवान शिव की आरती और भजन-कीर्तन भी करना चाहिए। इससे घर की सुख शांति बनी रहती है और तमाम बाधाएं दूर होती हैं।

Related Articles

Back to top button