ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप श्रीनगर तक महसूस हुए झटके

 अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। पाकिस्तान के साथ ही भारत में कश्मीर के कुछ हिस्से में भी झटके महसूस हुए हैं। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। यह स्थान राजधानी काबुल से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10.19 बजे जलजला महसूस हुई।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भी कहीं-कहीं असर है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, लाहौर और विभिन्न शहरों में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें, अफगानिस्तान में भी लगातार भूकंप आते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button