ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

संसद भवन में हुई वास्तु पूजा जानिए कितना अहम होता है यह अनुष्ठान

देश को आज (रविवार) नया संसद भवन मिल गया है। संसद भवन की वास्तु पूजा भी की गई। वास्तु पूजा एक हिंदू परंपरा है। जिसका पालन सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए किया जाता है। वास्तु का अर्थ है एक ऐसा स्थान जहां देवी-देवता और इंसान एक साथ रहते हैं। मनुष्य का शरीर पांच पदार्थों से बना हुआ होता है। वहीं, वास्तु का संबंध इन पांच तत्वों से माना जाता है। कई बार हमारा शरीर घर के अनुकूल नहीं होता है। तब यह प्रभावित करता है और इसे वास्तु दोष कहते है। आइए जानते हैं वास्तु शांति पूजन विधि और महत्व।

क्या है वास्तु शांति पूजा?

कई बार हम महसूस करते हैं कि घर में विवाद रहता है या कोई न कोई नुकसान होता रहता है। किसी भी काम के होने में अड़चनों का सामना करना पड़ता है। घर में बिल्कुल मन नहीं लगता और नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। इन सब परिस्थितियों के पीछे वास्तु दोष हो सकते हैं। घर में मौजूद वास्तु दोषों को दूर करने के लिए पूजा की जाती है, उसे वास्तु शांति पूजा कहा जाता है। वास्तु शांति पूजन से घर के अंदर की नकारात्मतक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

वास्तु पूजा के प्रकार

अग्रभाग

यह एक विशेष प्रकार की वास्तु पूजन है। जहां नया निर्माण या नवीनीकरण एक शुभ दिशा में वास्तु शास्त्र के निर्देशों के अनुसार किया जाता है।

प्रधान वास्तु

यह पूजन परिवार के पुजारी द्वारा की जाती है। फर्नीचर, मूर्तियों और प्रकाश व्यवस्था की नियुक्ति से पहले यह पूजा की जाती है।

वास्तु पूजा का महत्व

– वास्तु पूजा स्वास्थ्य और धन की रुकावटों को दूर करता है।

– यह जन्म कुंडली पर ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में सहायक है।

– वास्तु पूजा जीवन में सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करता है।

– वास्तु पूजा करने के परिवार के बीच संबंध मजबूत होता है। स्वास्थ्य, धन और सुख में वृद्धि होती है।

– वास्तु पूजा घर और कार्यालय को प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदाओं से बचाती है।

– वास्तु पूजन सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button