ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मिस वर्ल्ड का ताज पहन जमीन पर बैठीं खाना खाती नजर आईं ऐश्वर्या राय देखिए 29 साल पुरानी तस्वीर

 बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी थीं। साल 1994 में जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने ये खिताब जीता था। वहीं अब ऐश्वर्या की 29 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां के साथ जमीन पर बैठ कर खाना खाती दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या की इस फोटो को देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। मिस वर्ल्ड का ताज पहने ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे साड़ी पहने मां ब्रिंद्या राय के साथ जमीन पर बैठी हैं और खाना खा रही हैं।

मिस वर्ल्ड बनने के साथ सादगी भरा अंदाज

ऐश्वर्या की इस सादगी पर फैंस काफी फिदा हो रहे हैं। एडवर्ड फॉक्स नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा ये देख कर अच्छा लगा कि खूबसूरत लोग इतने शालीन हैं और अपने परिवार के साथ हैं।

 

इस फोटो पर फैंस ने कमेंट करते हुए ऐश्वर्या की खूब तारीफ की। एक ने ट्वीट करते हुए लिखा लोगों को अपने सौम्यता भरी शुरुआत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या का भारत का गर्व बताया। ऐश्वर्या ने इस तस्वीर में पारंपरिक तरीके से साड़ी पहन रखी है।

वायरल हुई 29 साल पुरानी फोटो

माना जा रहा है कि ये फोटोज तब की है, जब वे मिस वर्ल्ड बनने के बाद भारत लौटी थीं। इसी के दौरान किसी कार्यक्रम में ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई थी। जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी थीं तब वे आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं।

 

1997 में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वहीं हिंदी में ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया थी। जिसमें उनके साथ बाॅबी देओल थे। वहीं ऐश्वर्या हाल ही में पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आई थीं

Related Articles

Back to top button